July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल के पाली अंतर्गत दमिया जंगल और रंगोले वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में आधार कार्ड फेंका हुआ मिला है। मॉर्निंग वॉक पर गए कुछ लोगों ने इसे देखा।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार लावारिस हालत में जंगल में फैले सैकड़ो आधार कार्ड को जानबूझ कर फेंका गया प्रतीत होता है। क्योंकि यह लावारिस हालत में रहता तो किसी बैग या बोरे में मिलता, लेकिन यह दूर-दूर तक फेंका हुआ पड़ा है। जो पानी में खराब हो रहा है। यह किसकी लापरवाही का नतीजा है यह जांच का विषय है। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी विशिष्ट पहचान पत्र आधार कार्ड को नामांकित व्यक्तियों तक पहुंचाने की जवाबदेही डाकघर की होती है। बताया जा रहा हैं की प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी डाक कर्मी ने वितरण करने के बजाय इसे फेंक दिया होगा। अधिकांश आधार कार्ड में झाबर (दीपका) के नाम पते उल्लेखित हैं, लेकिन इस तरह से आधार कार्ड को फेंका जाना बड़ी लापरवाही का नतीजा कहा जा सकता है। इसकी जांच और कार्यवाही अति आवश्यक है।
हाल ही में बड़ी संख्या में सभी लोक सेवा केंद्रों में आधार कार्ड अपडेट हुआ है। इस पहचान पत्र के जरिए शासन की विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ लेना हो, निर्वाचन या अन्य कोई भी शासकीय योजना, निजी काम हो आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र माना जाता है। इसे संबंधितों तक न पहुंचाकर जंगल में फेंक दिया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.