July 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* प्रवासी पक्षियों की मौत का कौन होगा जिम्मेदार……?
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  श्रावण माह को लगे 2 सप्ताह से अधिक समय हो गया है प्रवासी पक्षियों का प्रजनन के बाद अब अंडे से बच्चे बाहर आने लगे हैं परंतु वन विभाग अभी भी इस पर ध्यान नही दे रहा है। अभी तक मंदिर के आसपास पेड़ो में न तो नेट बिछाया गया है, न ही तड़ित चालक लगाया गया है। पहले जो तड़ित चालक लगा हुआ था वो भी खराब हो गया है, श्रावण माह में आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए वाल पेंटिंग और फ्लेक्स के माध्यम से जागरूक किया जाना था परंतु वो भी नही हो पाया। हर साल बरसात में गाज की चपेट में आने से कई प्रवासी पक्षियों की मौत हो जाती है, इस पर वन विभाग को ध्यान नही दे रहा है। युवा संगठन कनकेश्वर सेवा समिति द्वारा भी कई बार अवगत कराया गया परन्तु इस पर ध्यान नही दिया जा रहा है। आखिर क्यों वन विभाग प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के इंतजाम नही कर रहा आए ये सवाल बार बार लोगो के मन में उठ रहा है।
इस मामले में डीएफओ कोरबा ने जानकारी दी है की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य किया जाएगा। अभी तक राशि स्वीकृत नही हो पाई है, लेकिन अभी के लिए तत्काल में सुविधा मुहैया करवाई जायेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.