February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* महिला ने अपने पुत्रों के साथ दिया घटना को अंजाम
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा के निर्देशन एवं अनुविभागीय पुलिस अधीकारी पंकज ठाकुर तथा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के मार्गदर्शन मे पुलिस सहायता केन्द्र जटगा प्रभारी धानंजय सिंह नेटी द्वारा प्रार्थी राजेन्द्र यादव निवासी हाथीदर जटगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 303/2024 धारा 331(4),305(2) बी0एन0एस0 कायम कर अज्ञात चोर व चोरी गयी मशरूका नगदी व सोने चांदी के जेवरात का पता तलाश दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिली की गांव की बहुत सारा पैसे रखकर गांव मे घुस रही है। लोगों को दारू मुर्गा खिला रही है। संदेह है कि राजेन्द्र यादव के घर मे उसी ने चोरी की होगी कि सूचना पर हमराह स्टाफ आरक्षक 691, 698, महिला आरक्षक 544 को साथ लेकर संदेही आरोपीया का पता तलाश किया। जो हाथीदर जटगा में मिली। जिसे पुछताछ किया गया जो 28 जुलाई को रात्रि 01:30 बजे लगभग घटना स्थल राजेन्द्र यादव के घर पर अपने पुत्र के साथ मिलकर दिवाल को सब्बल से तोडकर नगदी रकम 70000 रू व सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करना स्वीकार की।
पूछताछ दौरान कुल 24002 रुपए, 1 नग चाँदी का लाकेट घटना में प्रयुक्त सब्बल और टॉर्च जप्त किया गया। कथित आरोपी एवं अपचारी बालक दोनो साकिनान कटोरीपारा जटगा के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने से दिनांक 01 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण मे एक कथित आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी पता तलाश और विवेचना जारी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.