February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा एवं सामाजिक कार्यों में कृष्णा ग्रुप सदैव अग्रणी
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा ।  निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विदित हो कि कृष्णा ग्रुप के द्वारा समय-समय पर इस प्रकार का आयोजन किया जाता हैं। इस अवसर पर बडी संख्या में कृष्णा ग्रुप के सदस्यों के साथ-साथ बडी संख्या में लोगों ने निर्धारित लक्ष्य 40 यूनिट रक्तदान किया इसके पश्चात भी काफी लोग रक्तदान करने हेतु लालायित थे किन्तु उपस्थित डॉ. कृष्ण कुमार सोनी ने रक्तदान कार्यक्रम को विराम कर उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन अशोक मोदी ने बताया कि ’’नर सेवा ही नारायण सेवा’’ है कृष्णा ग्रुप के द्वारा समय समय पर सदैव कुछ ना कुछ सेवा कार्य अवश्य किया जाता है जिसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ समाज को होता हैे। अशोक मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टर डॉ. कृष्ण कुमार सोनी और उनके ग्रुप के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर राजा मोदी ने उपस्थित समस्त लोगो को धन्यवाद देते हुए बताया कि कृष्णा ग्रुप का उददेश्य मात्र व्यवसाय ही नही अपितु सामाजिक एवं सेवा कार्य करना भी है ताकि समाज इससे लाभंवित हो सकें एवं समाज को भी इस प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिले।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायपुर की विजिया गोयनका एवं विशिष्ठ अतिथि राजकुमारी अग्रवाल, आशा बंसल, मीना अग्रवाल, श्यामा टिबडेवाल, मंजू अग्रवाल, संगीता झुनझुनवाला, मीनल ढ़ांढनियॉ एवं प्रेरणा मोदी थी जिनके द्वारा रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार दिया गया। कार्यक्रम में कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर संजय मोदी, गौरव मोदी, हार्दिक मोदी, वेदांत मोदी, किरण मोदी, प्रीति मोदी की भी गरिमामय उपस्थिति थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.