April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  राष्ट्रीय अभियान ”एक पेड़ के माँ के नाम” के तहत गौ सेवा गतिविधि, लायंस क्लब बालको एवं पर्यावरण गतिविधि के संयुक्त तत्वाधान में 25 प्रजातियों के औषधी वृक्षों जिनमें पुत्रजीवा, मौल श्री, सीता अशोक, अमलतास, खैर, नीम, बकायन, कैथ, वरुण, नागकेसर, बेल, बोहार, अर्जुन, कुल्लु, हथजोड़, मंडुक पर्णी, सर्पगंधा, गूग्गल, जामून, आंवला आदि का रोपण पूजन एवं मंत्रोंच्चार के साथ नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष रितेश केडिया, सचिव नीतु गुप्ता, वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम विजय अग्रवाल, जिला चेयरपर्सन गोपाल केडिया, वी.पी. केसरवानी, पी.एल. सोनी, गौ सेवा गतिविधि से जिला संयोजक लालिमा जायसवाल, सह संयोजक सन्ध्या भारद्वाज पर्यावरण गतिविधि से संयोजक केप्टन मुकेश, आयुर्वेद विशेषज्ञ अर्जुन श्रीवास एवं घुरसाय निर्मलकर, श्री रामकृष्ण गौ सेवा समिति से एल. पापा राव, दौलत राम सोनी, पुष्पेंद्र महन्त, सहकार भारती संयोजिका सविता कौशिक, सत्येंद्र दुबे, रमेश सोनी, लखन चंद्रा एवं भाजपा महिला नेत्रियों के अतिरिक्त तीनों संगठनों के अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.