कोरबा यात्रियों से भरी सिटी बस हुई दुर्घटना का शिकार



* अनियंत्रित होकर खेत में घुसी बस
* यात्रियों को आई चोटें
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा हैं की घटित एक हादसे में यात्रियों से भरी सिटी बस हुई दुर्घटना का शिकार हो गयी हैं। बस अनियंत्रित होकर खेत में घुसी। बस में 30 यात्री सवार बताये जा रहे हैं। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। सिटी बस कोरबा से कटघोरा जा रही थी। तब कटघोरा थाना इलाके के सलोरा के पास उक्त घटना घटी है।

