February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* 27 क्विंटल 72 किलो चना गोदाम में खा रहा है घुन
त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन दुकान में संचालक ने हितग्रहियों से मशीन में फिंगर प्रिंट लेने के बाद भी उनको अप्रैल और मई माह का चना वितरण ही नही किये जाने का आरोप लगा हैं बताया जा रहा हैं की और जून जुलाई माह का वितरण कर दिया। अप्रैल और मई माह के चने में भ्रष्टाचार की काली छाया पड़ गई है इसलिए अभी भी दर्जनों क्विंटल चना उचित मूल्य की दुकान में घुन (कीट) खाने की राह देख रहा है।

जानकारी के अनुसार करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत पुरेना की यहां वैभव महिला स्व-सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दूकान आबंटित है इसका संचालन समूह की महिलाओं के पति करते हैं, उनके द्वारा हितग्राहियों से मशीन में फिंगर प्रिंट लेकर अप्रैल और मई माह का चना नही दिया गया, जून और जुलाई माह का चना वितरण कर दिया गया। चना नही बांटे जाने की खबर मिली तो ग्रामीणों से पूछा गया। नाम ना लिखने की बात कहते हुए ऑफ रिकार्ड बताया कि यहां तकरीबन 700 राशन कार्डधारी हैं जिन्हें अप्रैल मई माह का चना नही मिला है। इस संबंध में जब संचालक से फोन पर संपर्क कर जानकारी चाही गई तो गोलमोल जवाब देते रहे। सवाल उठता है कि आखिर दुकान संचालक ने अप्रैल मई माह का चना अब तक वितरण नही कर हितग्राहियों को इससे वंचित क्यों और किस उद्देश्य से रखा है यह जांच का विषय है. 27 क्विंटल 72 किलो चना उनके गोदाम में रखा हुआ है।
इसी तरह कराईनारा पंचायत के हितग्रहियों ने बताया कि उनको भी पिछले दो माह यानी मई और जून का चना नही मिला सिर्फ जुलाई का ही प्रत्येक कार्ड में दो किलो चना दिया गया है, आपको बता दें कि ग्राम पंचायत जामपानी, साजापानी और कराईनारा इन तीनो पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन एक ही व्यक्ति के द्वारा किया जाता है,उससे 29 जुलाई की सुबह संपर्क करने पर उनके द्वारा पूर्व में ही चना का वितरण कर देने की जानकारी दी गई, लेकिन 29 जुलाई की ही दोपहर में हितग्रहियों ने जानकारी दी की दो माह का बकाया चना में से एक माह का चना देने के लिए संचालक द्वारा फोन करके हितग्राहियों को बुलाकर दो पैकेट चना दिया गया। बताया जा रहा हैं कि मई महीने का चना भंडारण नही हुआ है।
इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी जी.एस. कंवर ने बताया कि अभी कई क्षेत्रों में भंडारण की प्रक्रिया जारी है, भंडारण होने के बाद भी चना का वितरण नही करने पर जांच उपरांत कार्यवाई की जायेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.