February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* धान व मक्का की फसल को रौंदा
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के कटघोरा व कोरबा वन मंडल में मौजूद हाथियों ने अब उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। 20 हाथियों के दल ने कटघोरा के केंदई रेंज अंतर्गत कापा नवापारा बीट में स्थित ग्राम हरमोर व लमना में जमकर उत्पात मचाया और किसानों की खेतों में पहुंचकर वहां लगे धान व मक्का की फसल को पूरी तरह रौंद दिया।

जबकि कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में मौजूद आठ हाथियों ने कुदमुरा गांव में ही तीन किसानों की धान की फसल को रौंदने के बाद धरमजयंगढ़ का रूख कर लिया वहीं तीन हाथी रेंज के गीतकुंवारी जंगल में अभी भी मौजूद है। यहां मौजूद हाथियों की निगरानी वन अमला द्वारा लगातार की जा रही है। वहीं हाथियों द्वारा उत्पात मचाने तथा फसल नुकसान किए जाने की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आकलन शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि कटघोरा वन मंडल में 48 की संख्या में हाथी एतमानगर, केंदई व जटगा रेंज में घूम रहे है। हाथियों का दल अब तक शांत था। अब जंगल में ही चारा चरकर व पानी पी कर डेरा जमाए हुए थे। लेकिन अब खेतो में फसल लगने के बाद वहां पहुंच जा रहे हैं और फसल को मटियामेट कर दे रहे हैं, जिससे किसानों में आक्रोश के साथ भय व्याप्त है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.