February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल    विधायक चैतराम अटामी आज विधानसभा सत्र के बाद वापस दंतेवाड़ा लौटते ही किरंदुल पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे,लगातार मूसलाधार बारिश के बीच विधायक चैतराम अटामी बाढ़ से प्रभावित वार्ड क्रमांक 01, वार्ड क्रमांक 03 और वार्ड क्रमांक 06 पहुंचे और पीड़ित लोगो से घर घर जा कर जायजा लिया |

विधायक चैतराम अटामी के पहल पर एन एम डी सी किरंदुल परियोजना द्वारा राहत सामग्री कपडे,गद्दे और भोजन की व्यवस्था की जा रही है साथ ही अंतरिम सहायता राशि के तौर पर पत्येक परिवार को 20000 रु सहायता राशि भी दी जा रही है,अभी तक 200 परिवारों को अंतरिम सहायता राशि दी जा चुकी है साथ ही पीड़ितो की मदद हेतु लगातार राहत कार्य जारी है |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.