February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा  आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 28 जुलाई रविवार को मध्यान्ह 2 बजे से होटल टॉप इन टाउन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं झंडू फार्मा कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में अस्थिसुशिरता (आस्टीयोपोरोसिस) रोग पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित है। जिसमे झंडू फार्मा कोलकाता के एएसएम बृजेश पांडे नागपुर द्वारा आयुर्वेदानुसार अस्थिक्षय (आस्टीयोपोरोसिस) रोग के कारण, निदान एवं उपचार पर विशेष प्रकाश डालकर इस विषय पर चिकित्सकों के अनुभवों को साझा करने के साथ परिचर्चा की जाएगी।
इस आयुष चिकित्सक सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा जिले के सभी बी.ए.एम.एस. चिकित्सक सदस्यों के अलावा झंडू फार्मा कोलकाता के एएसएमबृजेश पांडे एवं एएसओ मनीष कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपने आसपास के सभी आयुष चिकित्सकों को इस सम्मेलन की सुचना देने तथा सभी आयुष चिकित्सकों (बीएएमएस) को अस्थिसुशिरता (आस्टीयोपोरोसिस) रोग पर आयोजित इस विशेष संभाषा परिषद के इस विशेष चिकित्सक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.