February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत लीलागर नदी रेंकी पावर प्लांट के पास बोलेरो पिकअप पर सवार होकर पहुंचे अज्ञात लोगों ने बंधक बनाकर पुल निर्माण स्थल पर सामाग्रियों की लूटपाट को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर पता-तलाश किया जा रहा है।
आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की वारदात को 19-20 जुलाई की रात्रि करीब 11 से 1 बजे के मध्य अंजाम दिया गया। यहां पुल निर्माण कार्य में लगी आर बी कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाईजर दिनेश कुमार लहरे 40 वर्ष निवासी ग्राम रिस्दा मस्तूरी बिलासपुर ने बताया कि सफेद रंग की बोलेरो पिकअप वाहन में सवार होकर पहुंचे 3-4 लोगों ने पुल निर्माण के लिए रखा करीब 15 क्विंटल रॉड 10-12-16 एमएम का, एक टुल्लू पंप हाफ एचपी, एक एलपीजी गैस सिलेण्डर, केबल वायर को लाद कर व राजू धनवार का बिना सिम लगा मोबाइल कुल कीमत 90 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। वारदातियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड जयराम ओड़े, सुकुल ओड़े, ठेका कर्मी राजू धनवार, आनंद पाटले को डरा-धमका कर, मारने-पीटने की धमकी देकर, हाथ में रस्सी बांधकर कमरे के पीछे ले जाकर बैठा दिया और लूट को अंजाम दिया।
सुपरवाईजर ने बताया कि उसकी तबियत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती था और 23 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंचा। दिनेश की रिपोर्ट पर अज्ञात वारदातियों के विरुद्ध धारा 309 (2) एवं 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पतासाजी की जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.