February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* फिसलकर गिरा जलाशय में, बहकर दूर मिला शव
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम धौराभांठा के एक युवक की नकटीबांध जलाशय में फिसल कर गिरकर बह जाने से मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार चैन सिंह मरावी 45 वर्ष धौराभाठा निवासी अपने जीजा और अन्य साथी के साथ खेत की ओर गया हुआ था। इसी बीच पानी का बहाव देखते समय फिसलकर बहाव में गिरकर वह बह गया। सूचना मिलते ही गांव के लोगों की बहाव किनारे भीड़ जमा हो गई और किसी तरह बहाव से युवक को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, चैनसिंह की मौत हो चुकी थी। मृतक को देर रात अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम कर आगे की कार्यवाही करेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.