February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  नगर पालिक निगम कोरबा के अभियंताओं ने को सीएसईबी चौक स्टेडियम रोड पर स्थित अशोक वाटिका उद्यान में वृक्षारोपण किया तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस मौके पर अभियंताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करने एवं वृक्षों के संवर्धन व संरक्षण का संदेश भी दिया।
नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत निगम के अभियंताओं द्वारा अशोक वाटिका उद्यान में “एक पेड़ मॉं के नाम” कार्यक्रम का आयोजन कर उद्यान में वृक्षारोपण किया व विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। अभियंताओं ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण किए जाने तथा उनके संरक्षण व संवर्धन का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस मौके पर निगम के अधीक्षण अभियंता एम.के. वर्मा, उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, कार्यपालन अभियंता ए.के. शर्मा, एम.एन. सरकार, विनोद शांडिल्य, अखिलेश शुक्ला, तपन तिवारी, सहायक अभियंता राकेश मसीह, योगेश राठौर, सुनील टांडे, लीलाधर पटेल, सोमनाथ डेहरे, अश्वनी दास, अभय मिंज, प्रमोद जगत, पीयूष राजपूत, आकाश अग्रवाल, गोयल सिंह विमल, सुशील सोनी, अनिल राम, किरण साहू, अंजूलता तिग्गा, अरूण मिश्रा आदि के साथ अन्य अभियंताओं व अधिकारी कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.