July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल  विधायक चैतराम अटामी ने किरंदुल में आये बाढ़ में गंभीर रूप से घायल किरंदुल निवासी पायल रॉय क उपचार हेतु कलेक्टर दंतेवाड़ा मयंक चतुर्वेदी से बात किया,घायल श्रीमती पायल को एम् जी एम् अस्पताल रायपुर उपचार हेतु रिफर किया गया | विधानसभा सत्र में व्यस्तता के बीच समय निकालकर विधायक चैतराम अटामी एम् जी अस्पताल रायपुर पहुंचे और घायल पायल रॉय से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा अस्पताल प्रबंधन से बेहतर उपचार हेतु बातचीत की,विधायक चैतराम अटामी इस वक्त विधानसभा सत्र के कारण राजधानी रायपुर में है साथ ही विधायक अटामी ने कलेक्टर दंतेवाड़ा मयंक चतुर्वेदी से बातचीत कर उपचार उपरांत घायल मरीज को किरंदुल ले जाने हेतु वाहन व्यवस्था करवाने हेतु भी आग्रह किया |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.