कोरबा सभापति श्याम सुंदर सोनी बनाये गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर में संपन्न हुई सामाजिक बैठक में निर्विरोध हुए चुनाव में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी बनाए गए। वह वर्तमान में नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति भी हैं।
निर्विरोध हुए चुनाव में अध्यक्ष पवन सोनी रायपुर, सचिव सजन सोनी बिलासपुर, कोषाध्यक्ष, शांतिलाल सोनी दुर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सोनी कोरबा, महेंद्र सोनी, जगदलपुर बनाये गए हैं।

