एक स्वान का पैर तोड़ने दूसरे की हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा प्रार्थिया शालू ध्रुव पिता गणेश धुव्र 34 वर्ष जमनीपाली थाना दर्री ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 19 जुलाई को लगभग 11 बजे उसके घर का पालतू स्वान भूरा कलर जो उसके घर के सामने बैठा था, उसी समय पड़ोसी वहाँ आया और तुम्हारा स्वान मेरे घर तरफ आता है बोलकर पालतू स्वान को रस्सी में बांधकर लाठी से मारकर पैर को तोड़ डाला। आरोप लगाते हुए आगे कहा गया हैं कि एक अन्य स्वान जो उसका खुद का पालतू था, उसे भी जान से मार दिया है। घटना की जानकारी शालू ने रोहन को दी, रोहन आया तथा कुत्ते का ईलाज किया। शालू की रिपोर्ट पर पड़ोसी के विरुद्ध दर्री थाना में धारा 325-BNS का जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

