कोरबा संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अंचल में संदिग्ध परिस्थिति में एक लाश मिली हैं। बताया जा रहा हैं की उसके विरुद्ध कोरबा के अलग-अलग थानों में 14 अपराध दर्ज है। बलवा और हत्या के प्रयास के मामले में कोरबा पुलिस एक अरसे से उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार वह पाली क्षेत्र में एक अपराध को अंजाम देकर भाग रहा था। इसी बीच दर्री थाना पुलिस ने उसको पकड़ लिया। दर्री पुलिस ने कथित आरोपी को सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया। जिसके बाद उसको प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई है। उसकी मृत्यु के बाद कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएचआरसी के नियमों के तहत कार्यवाही करने की बात कही है। कुछ ही देर में दंडाधिकारी जांच घोषणा हो सकती है। उसके शरीर मे चोट के निशान मिले है। जांच में ही पुष्टि हो सकेगी ये चोट उसको आखिर कैसे लगी।


