May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के कुसमुंडा खदान प्रभावित भू-विस्थापितों का कहना है कि उनके द्वारा कुसमुंडा क्षेत्र की ठेका कंपनियों में लगातार रोजगार की मांग की जा रही थी, जिस पर कुसमुंडा जीएम राजीव सिंह की अध्यक्षता में बैठक रखी गई जहां कोल डिस्पेच का कार्य कर रही एक निजी कंपनी के द्वारा शत-प्रतिशत रोजगार देने की बात पर सहमति बनी है, जिसके लिए जीएम कुसमुंडा के साथ-साथ कंपनी का सभी ने एक स्वर में आभार जताया।
ग्राम खोडरी व गेवरा बस्ती के भूविस्थापित नेताओं ने आगे कहा बीते कुछ वर्षों में कुसमुंडा खदान में बाहरी लोगों से पैसे का लेनदेन कर उन्हे यहां ठेका कंपनियों में काम पर रखा गया था, वहीं क्षेत्र के खदान प्रभावित बेरोजगार लोग दर दर भटक रहे थे,जिसे लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा था, जिस पर आज सफलता मिली है, असली खदान प्रभावित लोगों को रोजगार मिल रहा है। जिसके लिए एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन का सभी ने आभार जताया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.