February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* अपचारी बालको को वारिशानों को किया गया सुपुर्द
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धर्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती प्रतीभा मरकाम के मार्गदर्शन में जिले में हो रहे चोरी, अवैध कारोबार, अवैध शराब/गांजा के बिक्री एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ ही साथ अधिक से अधिक कार्यवाही करने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी कडी में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में थाना बालको क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने आरोपी के धरपकड हेतु एक टीम तैयार की गयी, जो टीम के द्वारा मुखबीर के सूचना पर थाना बालको के अपराध क. 366/24 धारा 303(2) बीएनएस 2023 के प्रकरण में चोरी गये मोबाईल को एक अपचारी बालक के पास होने की सूचना पर जाकर उनसे पूछताछ किया गया। जो अपचारी बालक के द्वारा तीन लोग मिलकर दुकान से मोबाईल चोरी करना बताये। अपचारी बालको के कब्जे से एक नग मोबाईल जप्त कर बालको को सामाजिक पृष्ठभूमि भरकर उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन, आरक्षक 514 अनिल साहू, 779 हरीश मरावी का उत्कृष्ट योगदान रहा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.