February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* 01 नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले कथित आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
* 01 नाबालिग बालिका से अनाचार करने वाले विधि विरुद्ध कथित बालक को 24 घंटे के भीतर निरूद्ध कर किया गया किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिलान्तर्गत मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग दो मामले के प्रार्थी चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज करायें कि उनके नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गये है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चौकी मोरगा थाना बांगो में पृथक-पृथक अपराध कमांक 0/2024 धारा 137 (2), बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर तथा थाना प्रभारी बांगो लक्ष्मण खुंटे को घटना के बारे में अवगत कराया गया उनके मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवीन पटेल के नेतृत्व में हमराह स्टाफ मोरगा के द्वारा आरोपियों की धर-पकड़ के लिए रवाना हुए पुलिस के द्वारा 24 घंटे के भीतर दोनो मामले के अपहृत बालिकाओं को दस्तयाब किया गया एवं एक प्रकरण के कथित आरोपी और विधि विरूद्ध बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां कथित आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया एवं विधि विरूद्ध बालक को संप्रेक्षण गृह कोरबा में दाखिल किया गया है।
उक्त मामले में उप निरीक्षक नवीन पटेल, सहायक उप निरीक्षक समेदास खांडेकर, प्रधान आरक्षक 268 बलदेव सिंह, प्रधान आरक्षक 417 सुरेष मणि सोनवानी, आरक्षक 455 देवेन्द्र पैकरा, आरक्षक 641 सरजीत सिंह, आरक्षक 63 महिपाल सिंह, आरक्षक 126 प्रशांत भास्कर आदि की सराहनीय भूमिका रही।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.