February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा     कृष्णा ग्रुप मात्र एक व्यवसायिक संगठन ही नही है अपितु इस ग्रुप के द्वारा व्यवसाय के साथ साथ सामाजिक एवं सेवा कार्य भी समय समय पर किये जाते है जिसका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ समाज को होता है।

इसी तारतम्य में दिनॉक 12 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को कृष्णा टाटा के डायरेक्टर चैतन्य मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कृष्णा टाटा छुरी में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर परिवार के साथ साथ ग्रुप के सदस्य बडी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में भगवान के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उन्हे माल्यापर्ण किया गया। ग्रुप के उपस्थित पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया एवं चैतन्य मोदी के द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, तत्पश्चात ग्रुप के चेयरमेन अशोक मोदी जी ने अपने आर्शीवचन में चैतन्य मोदी के सफल होने एवं दीर्घायू होने की कामना की एवं उन्होने उपस्थित सभी लोगों से अपने माता, पिता एवं सबके नाम से कम से कम 3-3 पौधे को रोपने की और उनकी देखभाल करने की अपील की तथा बताया कि इस प्रकार की पहल से हमारे देश में वृक्षारोपण से प्रकृति को हरा भरा किया जा सकता है पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है जिससे प्रदूषण कम होने से लोगों के स्वस्थ्य रहने एवं उन्हे स्वच्छ वायू मिलने की संभावना बढेगी। कोरोना काल के समय में लोगों ने इसका प्रत्यक्ष अनुभव किया है जब लोगों को आक्सीजन के सिलेण्डर पैसे देने के पश्चात भी उपलब्ध नही हो पा रही थी।

ग्रुप के सदस्यो ने 3-3 फलदार पौधे अपने, अपने माता एवं अपने पिता के नाम से रोपने का कार्य कर समाज को एक संदेश दिया कि आज के समय में वृक्षारोपण कितना आवश्यक है। इसके पश्वात सभी को ग्रुप की ओर से निःशुल्क छाता का वितरण किया गया एवं सभी को गिलोय की 3- 3 डंठल भी वितरित किया गया और उनसे आग्रह किया गया कि वे अपने अपने घरों में इसे अवश्य रूप से लगाये एवं अपने आस पडोस के लोगों को भी इसे वितरित कर उन्हे घरों में लगाने को प्रेरित करें।

इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर संजय मोदी, राजा मोदी, गौरव मोदी, हार्दिक मोदी, चैतन्य मोदी, किरण मोदी, प्रीति मोदी, शिखा मोदी, अंकिता मोदी, निकिता मोदी, अवन्या मोदी, अयन मोदी एवं वैद्यिक मोदी की गरिमामय उपस्थिति थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.