भाजपा दंतेवाड़ा जिला कार्यसमिति की बैठक एवं मतदाता आभार सम्मेलन का कार्यक्रम ऑडिटोरियम जावंगा गीदम में संपन्न हुआ*




त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला कार्यसमिति की बैठक एवं मतदाता आभार सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन विशेष तौर पर दिग्गज भाजपा नेताओं की उपस्थिति में ऑडिटोरियम जावंगा गीदम में संपन्न हुआ | कार्यक्रम की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुख़र्जी,अटल बिहारी बाजपेयी एवं भारत माता की छाया चित्र पर पुष्पांजलि एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव,वन मंत्री केदार कश्यप,सांसद महेश कश्यप,जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी,जिला संगठन सह प्रभारी हुंगाराम मरकाम,प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि ने कार्यकर्ताओ को संबोधित कर उत्साहवर्धन किया | सांसद महेश कश्यप ने कहा की दंतेवाड़ा जिले के देवतुल्य कार्यकर्ताओ को में प्रणाम करता हु आप सभी के प्यार और मेहनत के कारण बस्तर लोकसभा से मुझे नेतृत्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है साथ ही में दंतेवाड़ा जिले के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करता हु हमेशा दंतेवाड़ा की जनता के सेवा हेतु उपस्थित होकर अपना कर्तव्य का निर्वाहन करने हेतु तत्पर प्रयासरत रहूँगा | श्री कश्यप ने कहा की कवासी लखमा बोलते थे महेश कश्यप कौन है कोई नहीं जानता परन्तु आप सभी कार्यकर्ताओ से मुकाबला करना था ये वो भूल रहे थे और कवासी लखमा को हार का सामना करना पड़ा |महेश कश्यप ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव ने देश को भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं की सामर्थ्य का परिचय कराया है। कमर कसकर मैदान में कार्यकर्ता उतर जाए तो कोई ताकत भाजपा को नहीं हरा सकती। छत्तीसगढ़ वासियो की ताकत प्रदेश को अव्वल बनाएगी। कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ की दुर्दशा और अराजकता की चर्चा करते हुए श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ का मान सम्मान और गौरव भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के शासनकाल में देश की दिशा और दशा बदल गई। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का विजन लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन स्थापित कर रही है। श्री कश्यप ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाने के साथ के बाद अब निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को जिताकर कर चार इंजन वाली सरकार बनानी है।

