कोरबा न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में साइबर क्राईम पर कार्यशाला आयोजित



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में साइबर ब्राँच के अधिकारियों ने दिन-प्रतिदिन हो रहे साइबर क्राईम पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल वातावरण के बारे में बताना था।
कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों और सुरक्षा के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। साइबर क्राइम के अध्ययन के तहत शिक्षकों को विभिन्न साइबर अपराधों की पहचान करने के लिए कैसे तैयार रहना चाहिए और उनकी जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई।
उक्त कार्यशाला में साइबर सेल के अधिकारियों ने छात्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के बारे में जानकारी दी साथ ही मोबाईल फोन के उपयोग पर सावधानी बरतने हेतु टिप दिये।

