July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* मोटिवेशनल एवं एजुकेशनल एवरनेस प्रोग्राम व इंग्लिश स्पोकन प्रसंशनीय पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन हुए शामिल
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  दर्री ट्यूशन क्लासेस एवं इंग्लिश स्पोकन ट्रेनिंग सेंटर में मोटिवेशनल एवं एजुकेशनल एवरनेस प्रोग्राम व इंग्लिश स्पोकन प्रसंशनीय पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की बच्चों को हर भाषा का ज्ञान होना चाहिए। युवा विद्यार्थियों में बहुत सी खुबियाँ होती हैं, लेकिन उनका ध्यान केंद्रित करना उनमें से एक है। युवा व बच्चों के लिए यह समझ पाना कठिन हो सकता है कि उनके सामने कौन सी चुनौती है। इसलिए प्रेरणा का अर्थ दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के बजाय उन्हें वर्तमान क्षण में व्यस्त रखना अधिक है। यहाँ लक्ष्य कुछ ऐसा बनाना है जो रोचक हो लेकिन ध्यान भटकाने वाला न हो, चुनौतीपूर्ण हो लेकिन बहुत मुश्किल न हो, सरल हो लेकिन आसान न हो।
पार्षद नरेंद्र देवांगन ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी तरह बच्चों को प्रेरित करते रहें। इस अवसर पर संस्था के संचालक मोहम्मद आतिफ इकबाल, मोनिश, डॉ. अरविंद साहू, मोहन सिंह, राधा सिंह थापा, मोहम्मद शहंशाह, बिंदी भक्तो, सिम्मी बेगम सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.