कोरबा संभाग स्तरीय टीएसी मेंबरों की बैठक में शामिल हुए प्रशांत मिश्रा



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा बीएसएनएल की संभाग स्तरीय टीएसी मेंबरों की बैठक 10 जुलाई बुधवार को बिलासपुर में हुई, बैठक में कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा बैठक में शामिल हुए, बैठक के दौरान प्रशांत मिश्रा ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभाग की सुविधा और समस्याओं के बारे में सुझाव दिए। जिसमे मनेंद्रगढ़ जिले के दूरस्थ सोनहत जनकपुर क्षेत्र के मोबाइल कवरेज की समस्याओं की चर्चा करी। जीपीएम जिले के बसंतपुर और कारीआम में नए टावर लगाने, केवची के टावर के कवरेज को बढ़ाने पर चर्चा हुई ताकि अमरकंटक तक आसानी से कवरेज मिल सके। बस्ती बगरा से उड़ान तेलसरा, वन क्षेत्रों को कनेक्टिविटी से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया। ग्राम मड़ई, चोटिया, मोरगा से अंबिकापुर तक कवरेज की व्यवस्था करने हेतु भी प्रस्ताव रखा गया। विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 4G टावर के प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई और आने वाले समय में सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन दिलाया गया। बैठक में बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़ संभाग के अधिकारी और टीएसी मेंबर शामिल हुए ।

