February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही पंचायत सचिव ने अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए थे सचिवों की हड़ताल समाप्त होते ही राजस्व विभाग से पटवारीयो ने 5 जुलाई से अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं। जिससे पटवारी कार्यालय बंद है और लोगों को जाति, निवास और आमदनी प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलो के लिए भटकना पड़ रहा है, खास तौर पर ग्रामीण अंचलों में खासी परेशानी नजर आई रही है। जिसे लेकर तहसील कार्यालय हरदीबाजार के अंतर्गत शासन के आदेश पर लोगों की समस्या को लेकर अब गांव-गांव में हर एक दिन राजस्व पखवाड़ा के माध्यम से पटवारी नियुक्त किया गया है, जो की अपने-अपने क्षेत्र में अब जाति, निवास और आमदनी प्रमाण पत्र बनाने का कार्य कर रहे हैं। पटवारीयों के हड़ताल से खासतौर पर स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, अब यह भी परेशानी दूर होगी फिलहाल ग्रामीणों का कहना है पटवारीयो की हड़ताल जल्दी खत्म होनी चाहिए, जिससे राजस्व संबंधी किसी प्रकार की परेशानी ना हो।शासन के आदेश पर लोगों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत चोंढा में राजस्व पखवाड़ा के नाम से पटवारी ने जाति, आमदनी और निवास प्रमाण पत्र संबंधी फॉर्म भरकर दिया जा रहा है।
हरदी बाजार क्षेत्र के नायब तहसीलदार रामसेवक सोनी ने बताया की राजस्व संबंधी जाति, निवास और आमदनी प्रमाण पत्र बनाने को लेकर लोगों की समस्या को देखते हुए शासन के आदेश पर अब हर एक गांव में एक-एक दिन राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाकर लोगों को राहत दिया जा रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.