July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा अंचल में अग्रवाल सभा द्वारा संचालित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में सत्र 2023-24 के लिये सभी संकायों में स्नातक अंतिम वर्ष का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
इसी उपलक्ष्य में 08 जुलाई को उच्चतम अंक प्राप्त छात्राओं को पुरुष्कृत करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य आतिथ्य श्रीमती कौशल्या देवी अग्रवाल पत्नी स्व. बलवीर प्रसाद अग्रवाल (महाविद्यालय भूमि दान दाता) के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यकम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं स्वागत परम्परा निर्वहन से हुआ।
उ‌द्बोधन की श्रृंखला में सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. एम.के. झा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि बालिकाएँ शिक्षा प्राप्त करके दो परिवार को शिक्षित करती है। तत्पश्चात अग्रवाल सभा अध्यक्ष एवं शिक्षण समिति अध्यक्ष द्वय राजेंद्र अग्रवाल एवं सुनील जैन ने छात्राओं को बधाई दे उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी ने सभी संकायों में उच्चतम अंक प्राप्त छात्राओं जिसमें बी.ए. अंतिम वर्ष कु. जान्हवी महिलागें प्रथम, शालिनी दुबे द्वितीय, शबाना कौसर तृत्तीय, बी.कॉम. अंतिम वर्ष कु. साबिया परवीन प्रथम, शोभना वाधवानी द्वितीय, नितिशा किशोर रूपदा तृत्तीय, बी.एस.सी. अंतिम वर्ष जीतू बंजारे प्रथम, कल्याणी मित्तल द्वितीय, आकाँक्षा अग्रवाल तृतीय, बीसीए अन्तिम वर्ष गुंजन तेवानी प्रथम, हर्षा तेवानी द्वितीय, प्राची सिंह तृतीय, बीएससी गृहविज्ञान अंतिम वर्ष हिमानी शर्मा प्रथम, आयुषी शर्मा द्वितीय, बी.एड. अंतिम वर्ष तान्या देवागंन प्रथम, जयश्री मिश्रा द्वितीय, रीतिका सिंह तृतीय, को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी अग्रवाल को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के सम्मानीय पदाधिकारी अग्रवाल सभा उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, संजय केडिया, सचिव गोपाल अग्रवाल, शिक्षण समिति सचिव पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती रीतु बुधिया, नेहा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन एवं मंच संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. शकुन्तला जायसवाल, भूगोल विभाग द्वारा किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.