February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* नवगठित संचालन समिति के पदाधिकारियों ने की कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से सौजन्य भेंट
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा-पश्चिम के बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद की नवगठित संचालन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन से सौजन्य-भेंट मुलाकात की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने समिति के अध्यक्ष शैल राठौर, उपाध्यक्ष कमला बरेठ सहित सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा की बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के वार्डों में अब विकास डबल रफ्तार से होगा। बांकीमोंगरा अब विकास की नई इबारत लिखेगा। कांग्रेस सरकार ने बांकीमोंगरा को अलग तो कर दिया, लेकिन संचालन समिति का गठन नहीं किया। यही वजह है कि निकाय के पार्षदों को मानदेय तक नहीं मिल सका। विकास कार्यों के लिए पार्षद चक्कर लगाते रहे।
परंतु अब फंड के लिए बांकीमोगरा की जनता को सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जितने भी विकास कार्य रुक चुके हैं, उन्हें अब स्वीकृति दिलाकर प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, भागवत विश्वकर्मा, लखन राठौर, अजय राठौर, ननकी, संतोष राठौर, बबलू डहरिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.