July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* सीआईएसएफ के जवान तैनात
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा-पश्चिम के दीपका नगर पालिका परिषद दीपका के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव ने डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा के प्रिंसिपल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। अनूप यादव स्कूल के सामने धरने में बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार स्कूल की प्रिंसिपल के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाना आम बात है। बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव एडमिशन संबंधी जानकारी के लिए स्कूल के प्राचार्य से मिलने गया था जहां डीएवी के प्रिंसिपल ने किसी भी संबंध में जानकारी देने से मना करते हुए अपने दफ्तर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
गेवरा दीपका क्षेत्र में डीएवी पब्लिक स्कूल आम जनता एवं एसईसीएल कर्मचारियों की पहली पसंद है और विद्यालय में जितनी सीट है उससे कई गुणा लोग वेटिंग में रहते हैं और उनका एडमिशन नहीं हो पाता। यहां एडमिशन के लिए, पार्षद, यूनियन नेता, विधायक, सांसद से लेकर मुख्यमंत्री तक के पत्र आने की बात आम है, साथ ही इस विद्यालय का संचालन एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के निगरानी में किया जाता है। बहरहाल प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिऐ सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.