July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स     कोरबा  मुख्यमंत्री निवास रायपुर में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूरे प्रदेश से अपनी फरियाद लेकर बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। जनदर्शन को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। यहां दिव्यांगजनों के लिए पृथक से व्यवस्था रखी गई थी और मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण भी किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत प्रतिभावान बच्चों को दो-दो लाख रुपए के चेक प्रदान किए। इस सम्मान में प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने के लिए सहायता राशि शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय और कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने कड़ी मेहनत की सीख देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिये आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अभिभावक भी उपस्थित थे। 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 13 बच्चों को कुल 26 लाख रूपए का चेक वितरण किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.