बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर आवराभाटा रेलवे ब्रिज की मांग रखी*




बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज
केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर
त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा बस्तर के कई मुद्दों से उन्हें अवगत कराया। सौंपे पत्र में श्री कश्यप ने दंतेवाड़ा के आंवराभाटा रेल क्रासिंग पर फ्लाई ओव्हर ब्रिज की मांग को प्रमुखता से रखा है ।सांसद श्री कश्यप ने इस पत्र में उल्लेखित किया है कि यहां फ्लाई ओव्हर ब्रिज अत्यंत आवश्यक है। यह एक सिंगल सड़क है, जो जिले को जोड़ती है। यहां हमेशा ट्रेफिक जाम की स्थिति रहती है। इसकी वजह से प्रतिदिन एम्बुलेंस, डिलवरी वाहन एवं आपात

कालीन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं बाधित होती हैं। इसके साथ ही सांसद श्री कश्यप ने जगदलपुर-रायपुर के लिए फोरलेन सड़क की मांग भी रखी। रायपुर से विशाखापटनम भारत माला रोड निर्माणाधीन है। यह जगदलपुर
जिला मुख्यालय से 40 किमी. दूरी से गुजर रही है। उन्होंने श्री गडकरी से मांग की कि अगर एक लिंक रोड जगदलपुर से कोसागुमड़ा भारत माला रोड में जोड़ कर फोरलाईन सड़क की सुविधा जगदलपुर शहर को दी जाए तो
लोगों को काफी सहुलियत होगी।

सांसद श्री कश्यप ने इसी तरह बीजापुर नदी में पुल स्वीकृत कर महाराष्ट्र को जोड़ने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 जो कि बस्तर को दक्षिण राज्य को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग जगदलपुर से कोंटा में जगदलपुर सुकमा तक 120 किमी. सीसी सड़क का निर्माण और सुकमा से कोंटा तक 90 किमी. सीसी रेल्वे क्रासिंग पर फ्लाई ओव्हर ब्रिज के लिए सौंपा पत्र
जगदलपुर-रायपुर फोरलेन
सड़क व बीजापुर-गढ़चिरौली
सड़क पूर्ण करने की मांग
से गढ़चिरौली होकर महाराष्ट्र को जोड़ने वाली सड़क को अति शीघ्र पूर्ण
करने, पटनम से बारेगुड़ा सड़क लंबाई 12 किमी. मट्टीमरका में इन्द्रावती
सड़क बनी है उस पर डामरीकरण की
मांग भी रखी। इसके साथ ही बासागुड़ा
से पामेड़ दूरी 40 किमी., तेलंगाना से
छत्तीसगढ़ को जोड़ती है। इस मार्ग को
भी स्वीकृत करने की मांग रखी गई। पत्र में यह भी उल्लेखित किया गया है कि बस्तर क्षेत्र नक्सल प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्र में आता है। यहां विकास कार्य अन्य राज्यों की अपेक्षा पिछड़ा हुआ है। प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं के निराकरण के लिए उचित आदेश पारित करने का कष्ट करें।
उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा रेल्वे क्रासिंग में फ्लाई ओव्हर ब्रिज की मांग काफी समय से की जा रही है। रेल लाईन दोहरीकरण के बाद यहां रेल यातायात काफी बढ़ गया है,
जिससे घंटो रेल्वे क्रासिंग बंद रहता है और जाम की स्थिति रहती है। सांसद महेश कश्यप की ओर से प्रमुखता से यह मांग श्री गडकरी के समक्ष रखने से इस दिशा में शीघ्र पहल की
उम्मीद की जा रही है। श्री गडकरी से अपनी प्रथम मुलाकात में ही सांसद श्री कश्यप ने दंतेवाड़ा की इस मांग को रखा, यह दंतेवाड़ा के प्रति उनके विशेष स्नेह को भी दर्शाता है।

