July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* महासचिव का जिम्मा दिया गया भागीरथी को
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में स्थित दर्री प्रेस क्लब में राखड की समस्या से पीड़ित लोगों की बैठक आहूत की गई। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन फिनिक्स यूथ ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले राख से मुक्ति के लिए लड़ाई लड़ने की बात कही। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से अनिल द्विवेदी को संयोजक बनाया गया। वही महासचिव का जिम्मा भागीरथी को दिया गया हैं।
शहर में राख प्रदूषण सहित कई समस्याओं से शहर को मुक्त करने दर्री प्रेस क्लब में को फिनिक्स यूथ ऑर्गेनाइजेशन का गठन किया गया। जिसमे अनिल द्विवेदी को संयोजक बनाया गया है। इस संबंध में यूथ आइकॉन अनिल द्विवेदी ने कहा कि शहरवासियों को इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने एक संगठन का गठन किया जाएगा। जो शहर की समस्याओं को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.