July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में एसईसीएल दीपका एरिया के स्वच्छता पखवाड़ा के समापन समारोह में जीएम अमित सक्सेना ने रिटायर्ड 25 कर्मचारियों का सम्मान किया। इनके दीर्घायु जीवन व बेहतर स्वास्थ्य की कामना करी। 16 जून से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह प्रगति नगर के ऑफिसर्स क्लब दीपका में हुआ। जीएम श्री सक्सेना ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाए जाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विभिन्न स्पर्धाओं के माध्यम से भी स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने पहल की। विजेता प्रतिभागी रहे अधिकारी-कर्मचारी व स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर जीएम खनन मनोज कुमार, सभी विभागाध्यक्ष व श्रमिक संगठनों के एरिया पदाधिकारियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.