February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा कटघोरा क्षेत्र सरपंच अध्यक्ष पर लगा फर्जी हस्ताक्षर कर शिकायत करने का आरोप
* मृत सरपंच एवं सरपंचों के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप
* सचिव संघ ने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में ग्राम पंचायत सचिव ने अपनी चार मुख्य मांगों को लेकर 24 जून से कामबंद-कलमबंद हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिले में ग्राम सचिव हड़ताल पर रहने के कारण ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। सचिवों के नहीं होने से पंचायत में होने वाले प्रधानमंत्री आवास जैसे विकास कार्य एवं शासन के योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा तथा अन्य पंचायत के काम भी ठप्प हैं।
जानकारी के अनुसार इसी बीच कटघोरा सरपंच अध्यक्ष होरी सिंह कंवर ने जनपद सीईओ को लिखित शिकायत कि गई है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि कुछ नेता सचिवों के अलावा किसी और सचिवों का इस हड़ताल मे जाने की रुचि नहीं है। उन्हें जबरदस्ती फोन करके हड़ताल मे जाने के लिए बुलाया जा रहा है, जबकि आपके द्वारा मांग प्यूरी की जा चुकी हैं। फिर भी हड़ताल किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। सरपंच अध्यक्ष द्वारा दिया हुआ ज्ञापन पर एक दर्जन से अधिक सरपंचों का हस्ताक्षर भी किया गया है।
हड़ताल पर बैठे सचिव संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर ने आरोप लगाते हुए बताया कि सरपंच अध्यक्ष द्वारा सरपंचों का हस्ताक्षर कर जो आवेदन दिया गया है, उन आवेदन में कई सरपंचों का फर्जी हस्ताक्षर भी है, वही सचिव अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पंचायत दर्री के सरपंच का भी हस्ताक्षर है, जो विगत तीन माह पहले ही उनका मृत्यु हो चुकी हैं। गौर करने वाली बात यह है, कि जब सरपंच की मृत्यु तीन माह पहले हो चुकी है तो हस्ताक्षर कैसे हुआ। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं ना कहीं सरपंच अध्यक्ष के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर करवा कर सचिवों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। सचिव संघ द्वारा कटघोरा सरपंच अध्यक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत कर पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की गई हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.