February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  अंबेडकर स्टेडियम बालको में जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें कोरबा जिले के लगभग 10 विद्यालय की फुटबॉल टीम से 160 प्रतिभागी एवं 20 कोच मैनेजर सम्मिलित हुए। 15 आयु वर्ग में उपविजेता एमजीएम स्कूल बालको रहा।
इस अवसर पर प्राचार्य फादर पाल पी. थॉमस ने कहा यह विद्यालय के लिए बड़े ही गर्व की बात है उन्होंने आगे कहा की खेल हमारी सामरिकता, साझेदारी और संघर्ष करने की क्षमता को विकसित करती है। खेल हमें समूह में काम करने, सहयोग करने और दूसरों की समझ करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे संगठनात्मक कौशल, टीमवर्क और नेतृत्व को प्रभावित करता है। सफलता पर प्रतिभागी विद्यार्थी एवं प्रभारी शिक्षक आर.एल. भारद्वाज को शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.