February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बख्शी के मार्गदर्शन में 29 जून को डॉ. सुकांत पांडेय आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग में चकचकावा पहाड़ी थाना कटघोरा के पास घेराबंदी कर अनुपपुर से चोटिया-पसान रास्ते से आ रही वाहन बोलेरो को रोका गया।वाहन में नवीन शिवहरे एवं मनोज खटिक नामक व्यक्ति मिले, जिनके वाहन की तलाशी लिए जाने पर 6 पेटी सिग्नेचर, 5 पेटी मैकडॉवेल्स no 1 पाव, 5 पेटी रॉयल स्टेज पाव, 03 पेटी ब्लेंडर प्राइड पाव कुल 164.16 बल्क ली के अवैध मादक द्रव्य पदार्थ बरामद किये गए।
उक्त कथित आरोपीयों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36,59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कथित आरोपियों को जेल दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुखांत पांडेय, आशीष उप्पल आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, नगर सैनिक राजेश दुबे, प्रजेश सिंह एवं अंबिका का सराहनीय योगदान रहा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.