कोरबा जंगल पुटू बीनने गई महिला पर 3 भालुओं ने किया हमला-घायल



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम बेला से लगे ग्राम नवाडीह टापरा जंगल में पुटू बीनने गई महिला पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। घायल महिला को जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पू
जानकारी के अनुसार ग्राम बेला निवासी 36 वर्षीय कमला भगत ग्राम के ही 15 लोगों के साथ नवाडीह टापरा जंगल पुटू बीनने गई थी। सभी लोग जंगल में अलग-अलग पुटू बीन रहे थे। इस दौरान अचानक तीन भालू आ गए। उन्होंने महिला कमला भगत पर हमला कर दिया। वन विभाग ने घायल महिला के परिजनों का बयान दर्ज कर शासन से मिलने वाली तत्कालीन सहायता राशि प्रदान की है।
वन विभाग ने घायल महिला के परिजनों का बयान दर्ज कर शासन से मिलने वाली तत्कालीन सहायता
* स्थानीय लोगों ने भालू को किसी तरह भगाया
जंगल में हमले के बाद चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास पुटू बीन रहे सभी लोग पहुंचे और भालू को किसी तरह भगाया, तब जाकर महिला की जान बची। कमला भगत के सिर पर गंभीर चोट आई है। सिर खून से लथपथ है। ऊपर का मांस निकल गया है।
घायल महिला के पति दिलीप भगत ने बताया कि वह और उसके 2 बच्चे घर पर थे। उसकी पत्नी गांव वालों के साथ पुटू बीनने गई हुई थी। उसे घर आकर लोगों ने घटना क्रम की जानकारी दी, तब वह मौके पर पहुंचे।

