February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में 10 हाथियों का दल धरमजयगढ़ वन मंडल से कुदमुरा रेंज पहुंचा है। बताया जा रहा हैं की यहां हाथियों की संख्या अब 13 तक पहुंच गई है। कोरबा रेंज के ग्राम केराकछार में 10 हाथियों का दल पहले ही घूम रहा हैं। वन विभाग ने आसपास ग्राम के ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है। कोरबा वन मंडल में अब हाथियों की संख्या 23 हो गयी हैं। जंगल के बीच हाथियों के घूमने से खेती का काम प्रभावित होने लगा है। हाथी अभी शांत हैं और एक ही जगह पर घूम रहे हैं। कुदमुरा रेंज के ग्राम चचिया में 13 हाथी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के बीच खेत होने की वजह से धान की बोआई नहीं कर पा रहे हैं। कटघोरा वन मंडल में भी हाथियों का झुंड जंगल में ही अधिक समय बिता रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.