July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

[avatar /] अप


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला परिषद कोरबा ने शिव मंदिर कुसमुंडा के पास धरना दे कुसमुंडा फोरलेन सड़क के अधूरे काम को जल्द पूरा कराने मांग की। इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। भाकपा के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कहा कि फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से जारी है। इसे जल्द पूरा कराकर राहत दिलाई जाए। उड़ती धूल से भी वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बारिश होने पर अधूरी फोरलेन सड़क से आवाजाही में दिक्कतें होगी। सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसकी जांच की जाए।
धरना प्रदर्शन में भाकपा के सहायक जिला सचिव रेवत प्रसाद मिश्रा, अनूप सिंह, सुनील सिंह, एस.के. सिंह, के.पी. डडसेना, ताराचंद कश्यप, रामू प्रसाद केंवट आदि उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.