July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिलान्तर्गत गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल चैतमा के एनएसएस इकाई से जुड़े स्वयंसेवकों को जागरूकता कार्यक्रम में पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र बंजारे ने बताया कि पॉक्सो एक्ट बच्चों व नाबालिग से किसी तरह के दुर्व्यवहार से सुरक्षा प्रदान करती है। यह शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक व भावनात्मक दुर्व्यवहार हो सकता है। न्याय प्रक्रिया के दौरान पीड़ितों के साथ देखभाल और संवेदनशील तरीके से व्यवहार किए जाने का भी अधिकार मिला है।
प्रभावी सहायता के अधिकारी वित्तीय, कानूनी, परामर्श, स्वास्थ्य, सामाजिक और शैक्षिक सेवाएं, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक सुधार सेवाएं और बच्चे के उपचार के लिए जरूरी अन्य सेवाएं शामिल है। इसके अलावा बच्चे की गोपनीयता और पहचान को पूर्व-परीक्षण और परीक्षण प्रक्रिया के सभी चरणों में बरकरार रखना भी है।
पॉक्सो एक्ट जनजागरूकता कार्यक्रम ग्राम चैतमा, ईरफ, गोपालपुर, मांगामार, रैनपुर, बम्हनी में चलाया गया। स्वयंसेवक दुर्गेश पटेल, नरेन्द्र कुमार, विकास कुमार, दिव्यांशु कैवर्त, निखिल पटेल, सोनिया मरकाम, रजनी, रीना पटेल, राहुल आरमोर, विवेक राज, दुलाओरीन, अश्वनी चंदेल, सोनिया प्रजापति, प्रत्युष कंवर, रोशनी, अल्का कंवर, यवन्तिका, रितिक आदि सहित अन्य ने पॉस्को एक्ट के महत्व को जाना।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.