कोरबा लायंस क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा लायंस क्लब को नया आयाम देने के लिए सेवा गतिविधियों में विस्तार करने का संकल्प लायंस क्लब कोरबा की नई कार्यकारिणी टीम ने लिया है। इसके लिए टीम के पदाधिकारियों ने शपथ ली। अध्यक्ष मीना सिंह के स्वागत उद्बोधन के बाद सचिव आशीष अग्रवाल ने वर्षभर किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व शपथ अधिकारी अविनाश शर्मा, विशिष्ट अतिथि एमजेएफ राजकुमार अग्रवाल, एमजेएफ जयप्रकाश अग्रवाल, राजेन्द्र तिवारी, बसंत मिश्रा, राजकुमार अग्रवाल, कैलाश नाथ गुप्ता की मौजूदगी में नवनिर्वाचित लायंस क्लब ऑफ कोरबा के अध्यक्ष रोहित राजवाड़े, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष हरीश अग्रवाल व उनकी सहयोगी टीम ने शपथ ली।

