July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


बच्चों का तिलक लगाकर एवं चॉकलेट खिलाकर विद्यालय में स्वागत
समाज और देश के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कारयुक्त शिक्षा जरूरी- लायन डॉ.अग्रवाल

त्रिनेत्र टाइम्स  । कोरबा ग्रामीण क्षेत्र का सर्वोत्कृष्ट छत्तीसगढ़ का एकमात्र सात स्टार रैकिंग प्राप्त सीबीएसई विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकु ड़ा में आज 26 जून को उत्साह और उमंग के साथ शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल एवं उप प्राचार्यद्वय श्रीमती मनोरमा एवं श्रीमती सुभाष अनंत सहित अध्यापकों ने बच्चों को तिलक लगाकर एवं चॉकलेट खिलाकर उनका विद्यालय में स्वागत किया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज पुन: विद्यालय आने पर विद्यालय परिसर में उमंग और उत्साह का नजारा देखते ही बन रहा था। विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ने सभी बच्चों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश और समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बेहतर संस्कार भी मिले।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.