कोरबा 30 किमी के दायरे में आ रहे 2 टोल प्लाजा, 1 को बंद करने की जा रही मांग



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 किलोमीटर के दायरे में संचालित लिम्हा टोल प्लाजा व मदनपुर (रजकम्मा) टोल प्लाजा को अवैधानिक करार देते हुए 1 टोल प्लाजा बंद नहीं करने पर 1 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना देने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया है। सौंपे ज्ञापन में नियमानुसार 2 टोल प्लाजा की दूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 60 किलोमीटर होना जरूरी बताया है। अंबिकापुर-कटघोरा-बिल सिपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 जिले के कटघोरा-पाली से होकर गुजरी है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिम्हा टोल प्लाजा व मदनपुर (रजकम्मा) टोल प्लाजा है।
मिर्जा मुश्ताक अहमद, विजय नायक, अमीम कुरैशी, गुलशन दास के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया गया हैं कि 30 किलोमीटर के दायरे में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर 2 टोल प्लाजा संचालित हैं इसमें से 1 को बंद करने की मांग की जा रही हैं। बताया जा रहा हैं की पहले भी 2 बार 15 अप्रैल व 6 जून को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक जायज मांग पूरी नहीं की गई।

