कोरबा सड़क हादसे में घायल हुए पार्षद धरम निर्मले का अस्पताल पहुंच हाल जाना नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत व नगर निगम महापौर ने



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा छतीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को इस बात की जानकारी लगी कि कांग्रेस नेता व नगर निगम वार्ड 6 के पार्षद धरम निर्मले उपचार हेतु न्यू कोरबा हॉस्पिटल में भर्ती हैं। तो रात करीब 8 बजे नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत एनकेएच अस्पताल पहुंच धरम निर्मले का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने कामना की। डॉ. महंत के साथ नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति संतोष राठौर, प्रमोद राठौर के अलावा अन्य कांग्रेसी भी अस्पताल पहुंचे थे।
गत दिवस कांग्रेस नेता व पार्षद धरम निर्मले एक सड़क हादसे में घायल हो गये थे। दुर्घटना के फलस्वरूप एक पैर की हड्डी टूट गई। जिनका इलाज करीब एक सप्ताह से न्यू कोरबा अस्पताल में चल रहा हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब धरम निर्मले अपनी बाइक से मुरारका गली मार्ग से होते हुए अपने वार्ड में जा रहे थे विपरीत दिशा से आती कार को देख अपनी बाइक का ब्रेक दबाया जिसके फलस्वरूप बाइक स्लिप हो गई और वह सड़क पर जोर से गिरे ओर उनके एक पैर में फ्रैक्चर भी हो गया। उनका इलाज न्यू कोरबा अस्पताल (NKH) में चल रहा हैं।

