August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  मंगलवार को श्री सप्तदेव मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल की सदस्याओं के द्वारा जन सेवा हेतु शरबत एवं शीतल जल वितरित किये जाने हेतु श्री सप्तदेव मंदिर एवं तिरूपति ऑटो एजेंसी के पास लगाये गये ’’ पानी और शरबत व्याऊ ’’ का शुभारंभ हिन्दु नर्ष के दिन किया गया जो यथावत सेवा कार्य आज तक जारी है
विदित हो कि प्रतिवर्ष महिला मंडल के द्वारा पूरे गर्मी के मौसम में प्रतिदिन सैकडौं राहगीरों को विभिन्न प्रकार के शरबत रसना, मटठा, बेल शर्बत, निबु पानी, अमरस, आम पन्ना, बदाम सेक, सत्तु का शर्बत इत्यादि एवं ठडां शीतल पेय पिलाने की व्यवस्था की जाती रही है ताकि राहगीरों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सकें। यह कार्य महिला मंडल द्वारा विगत 30 वर्षों से किया जा रहा है जो प्रशंसनीय ही नही अपितु प्रेरणादायी भी है, चुंकि गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है अतः मंदिर में इस वर्ष लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए 71 दिनों तक पानी व शरबत प्याऊ लगाया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सकें।

इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी, संजय मोदी, राजा मोदी, गौरव मोदी, सोमदत महाराज, बनवारी शर्मा, नवीन तिवारी, आशीष ठाकुर के साथ साथ श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल की अध्यक्षा सरला मित्तल, किरण मोदी, प्रीति मोदी, शिखा मोदी, बिमला पान, कमला अग्रवाल, उमा डीडवानिआ, उर्मिला डिडवानिया, सुनीता देवडा, शकुन मोदी, अंकिता मोदी, श्रेया मोदी, निकिता मोदी, विद्या अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल, संतोष अग्रवाल,विमला अग्रवाल सहित बडी संख्या में महिला मंडल की महिलाएॅ उपस्थित थी। 👏👏👏👏🧋🧋🧋🧋

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.