July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी की बैठक 27 जून को कोलकाता में होगी। इसके संभावित एजेंडे की जानकारी कमेटी के सदस्यों को दे दी गई है। हालांकि इसमें इंटक के प्रतिनिधि को फिर जगह नहीं मिली है। महाप्रबंधक (पीएंड आईआर) गौतम बनर्जी ने इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि बैठक 11 बजे से कोलकाता स्थित कंपनी मुख्यालय में होगी।
इस बैठक में बीएमएस के के. लक्ष्मणा रेड्डी, एचएमएस के नाथूलाल पांडेय, एटक के रमेंद्र कुमार, सीटू के डी.डी. रामानंदन, सीएमओएआई के सर्वेश सिंह शामिल होंगे। इंटक के प्रतिनिधि को इसमें नहीं बुलाया गया है।
बैठक में उत्पादन, उत्पादका, प्रेषण, गुणवत्ता आदि के सुधार पर चर्चा होगी। इसके अलावा माइंस की क्षमता, उपकरण और मानव संसाधन के अधिकतम उपयोग पर विचार-विमर्श किया जाएगा। लागत, लाभ आदि विषय पर भी चर्चा होगी। अध्यक्ष की अनुमति के अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.