July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिलान्तर्गत गवर्नमेंट हाई स्कूल ढिटोरी, करतला में ब्लॉक स्तरीय एफएलएन का चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रथम चरण के इस प्रशिक्षण के लिए करतला ब्लॉक में तीन जोन बनाए गए हैं। जोन एक में करतला, दो में बरपाली और तीन में बिटोरी है। तीसरे जोन के प्रभारी प्राचार्य कृष्णमुरारी व मेंटर यादव एसआरजी श्रद्धा शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण शुरू हुआ।
प्रशिक्षण में भागवत जायसवाल सीएसी सुखरीकला, शान्ति लाल कश्यप सहायक शिक्षक प्राइमरी स्कूल, ठाकुरदिया पारा खरवानी, बसंत कुमार मिरी सीएसी खरवानी और सहयोगी तेजराम चंद्रा सहायक शिक्षक प्राइमरी स्कूल द्वारीपारा ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में भाषा और गणित के शिक्षक संगदर्शिका, अभ्यास पुस्तिका और पाठ्यपुस्तक के साथ अलाइमेंट करते हुए चार ब्लॉक मॉडल पर के बारे में बताया गया। साथ ही एनईपी, एनसीएफ, एफएसई जादुई पिटारा, नवाजतन, स्कूल रेडिनेस और बालवाड़ी आदि प्रशिक्षण में शामिल रहा। प्रशिक्षण में 11 संकुल, जिसमें विटोरी, खरवानी, सोहागपुर, सुखरीकला, फरसवानी, चिचोली, कोथारी, बीरतराई, कराइतारा, पठियापाली और उमरेली के सभी बीआरजी शिक्षक प्रशिक्षार्थियों ने चार दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस डाइट के डाइट प्रशिक्षण प्रभारी किरण लता शर्मा और ज्योंति श्रीवास ने निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.