August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 26 मुड़ापार के सफाई कामगार मोहल्ला में नाली और सड़क की हालत बदहाल हैं। भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर उसरवर्षा ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर सीसी रोड और नाली निर्माण की मांग की है। श्री उसरवर्षा का कहना है कि सड़क खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा हैं की वार्ड पार्षद को इस संबंध में जानकारी देने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई है। इसकी वजह से वार्ड के लोग हलाकान हैं। कई बार यहां दुर्घटना भी घटित हो चुकी हैं। वे समस्या का निराकरण नहीं होने पर वार्ड के लोगों के साथ आंदोलन करेंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.