July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/यह घटना कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र का है जहां एक लड़के ने बकरीद के दिन पशु हत्या न करने का आवाहन करते हुए पोस्ट किया जिसके विरोध में कुछ मुसलमान लड़कों ने रेत माफिया यूनुस खान के साथ मिलकर पसान थाने में उस लड़के को बुलाकर थाना प्रभारी और आरक्षकों के सामने मारपीट किया।

इसकी सूचना *हिन्दू जागरण मंच* के सदस्यों को प्राप्त होते ही हिन्दू जागरण मंच के लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और तत्काल प्रभाव से माननीय पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी।

तब जाकर उन मुसलमान लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया लेकिन अभी भी FIR में रेत माफिया यूनुस खान का नाम कहीं भी नही लिखा गया है जबकि पूरे मामले में मुख्य भूमिका रेत माफिया यूनुस खान की है।

और अभी तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना प्राप्त नही हुई है

यह कोरबा जिले के लिए शर्मनाक घटना है जहां थाना प्रभारी के मौजूदगी में थाने के अंदर एक लड़के के साथ रेत माफिया और उसके साथियों के द्वारा एक लड़के के साथ मारपीट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.