July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा अंचल से 22 किलोमीटर दूर बांकीमोंगरा क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार उस समय दहशत में आ गया जब अचानक कहीं बाहर से एक विशालकाय 7 फीट का सांप घर के सोफे में आकर घुस गया। इससे पूरा परिवार भयभीत हो गया। जिसके बाद घर वालों ने कॉलोनी के आस-पास के लोगों की मदद से निकालने का प्रयास भी किया पर सफलता नहीं मिली।
इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा के प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गयी जिस पर श्री सारथी ने थोड़ी देर में अपने टीम को भेजने की बात कहीं तब तक उस पर निगरानी रखने को कहा। फिर कुछ घंटे इंतजार के बाद वहां रेस्क्यु के लिए राकेश मानिकपुरी पहुंचे और सोफ़ा को घर से बाहर निकलवाया। फिर सोफे को फाड़ा गया तभी अचानक एक तरफ से वो साँप बाहर आया और टीम ने बताया यह धमना साप हैं जो कि जहरीला नहीं होता पर लोग अकसर इसके आकार और रंग को देख कर डर जाते हैं फिर उसको सुरक्षित बोरे में बंदकर जंगल में छोड़ दिया गया।
जितेंद्र सारथी ने कहा कि अब बरसात का मौसम आने वाला है लिहाजा सभी लोगो को सतर्क रहने की आवश्कता हैं। जब भी कोई सांप दिखे हमें जानकारी दे। साथ ही सर्प दंश होने पर बिना देरी किए जिला अस्पताल जाएं। झाड़ फूँक के चक्कर में ना रहें अन्यथा यह जानलेवा साबित हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.